कैल्शियम की कमी को कैसे दूर करें घरेलू उपाय?HealthPlanet

Posted on Thu 8th Dec 2022 : 13:26

1. दूध (Milk)
ये माना जाता है कि हमारे शरीर को प्रतिदिन जितने कैल्शियम की ज़रूरत होती है उसका लगभग एक तिहाई हिस्सा एक गिलास दूध में पाया जाता है। इससे आप अंदाज़ा लगा सकते हैं कि कैल्शियम के संबंध में दूध हमारे लिए कितना फायदेमंद होता है। इसके अलावा दूध में प्रोटीन, विटामिन ए और विटामिन डी भी पाया जाता है। इसलिए दूध का सेवन निरंतर करें और अपने बच्चों को भी इसे पिलाने की आदत डालें।
2. मछली (Fish)
मछली हमारे शरीर के लिए विभिन्न पोषक तत्व हासिल करने का बड़ा ही बेहतरीन स्त्रोत है। मुख्य रूप से बात की जाए कैल्शियम की, सार्डिन्स और केन्ड साल्मन में इसकी भरपूर मात्रा देखने को मिल जाती है।
3. बादाम (Almond)
बादाम को कैल्शियम का बेहद बड़ा ही उत्कृष्ट स्त्रोत माना जाता है। वैसे तो ये हमारे शरीर के लिए बेहद लाभदायक है, लेकिन अगर बात की जाए छिलकेदार मेवों ;दनजेद्ध की, बादाम में कैल्शियम अच्छी मात्रा में पाया जाता है।
4. ओरेंज जूस (Orange Juice)
फोर्टिफाइड ओरेंज जूस भी कैल्शियम हासिल करने का बेहतरीन ज़रिया है। एक कप जूस में आपको कैल्शियम के अलावा कुछ तरह के विटामिन्स भी प्राप्त होंगे।
5. चीज़ (Cheese)
ये एक डेयरी उत्पाद है जो दूध से बना होता है। और जैसा कि हमने बताया कि दूध भी कैल्शियम हासिल करने का बहुत अच्छा विकल्प है। इसके फलस्वरूप चीज़ के सेवन से भी शरीर में कैल्शियम के स्तर को वृद्धि मिलेगी।
6. योगर्ट (Yogurt)
इसे भी कैल्शियम का बढ़िया स्त्रोत माना जाता है। सादा योगर्ट के अंदर अच्छी मात्रा में कैल्शियम की उपस्थिति होती है। योगर्ट भी दूध से तैयार होता है जिसका रंग सफेद होता है और ये स्वाद में खट्टा होता है। कुछ लोग इसे दही समझते हैं लेकिन ये दही से अलग होता है।
7. ब्रोकली (Brocolli)
हरी पत्तेदार सब्ज़ियों की श्रेणी में ब्रोकली भी कैल्शियम का एक बेहतरीन स़्त्रोत मानी जाती है। मुख्य रूप से पालक के बारे मेें कहा जाता है कि उसमें भी कैल्शियम की मात्रा होती है लेकिन हमारा शरीर उसे पचा नहीं पाता है। इसके अलावा भी कुछ ऐसी हरी सब्ज़ियां हैं जिनमें आॅक्सेलेट की मात्रा पाई जाती है जो कैल्शियम के अवशोषण ;ंइेवतचजपवदद्ध को कम कर सकती हैं।
8. अंजीर (Fig)
ड्राई फ्रूट्स की श्रेणी में अंजीर का बहुत बड़ा स्थान है। कैल्शियम के अलावा इसमें पोटेशियम और विटामिन के भी पाया जाता है जो हमारी हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए उपयोगी है। कैल्शियम के लेवल को बढ़ाने के लिए ड्राई फ्रूट्स की श्रृंखला में आप अंजीर को प्राथमिकता दे सकते हैं।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info